पेट पर जमी जरूरत से ज्यादा चर्बी आपको गंभीर चिंता में डाल सकती है | शरीर में चर्बी का बढ़ना कई बिमारिओं(हाई कोलेस्ट्रॉल,शुगर,और हृदय रोग) को दावत देना होता है | इसलिए समय रहते इसपर ध्यान देना चाहिए | हम जानते है की हमारे बिजी लाइफस्टाइल और गलत खानपान की आदत से ज्यादातर लोग मोटापे की समस्यां से अधिक परेशान हैं |इसी कारण पेट की चर्बी को कम करना बेहद जरुरी हो गया है| आगे हम जानेंगें की चर्बी घटाने के कौन कौन से उपाय है जो आपके पेट की चर्बी को काम करने में मदद करेगा | चर्बी घटाने के यह तरीके तभी कारगार है जब आप इन्हे नियमित रूप से रोज करें | पेट की चर्बी कम करने के लिए संतुलित जीवन शैली और संतुलित आहार को अपनाना होगा। इसके अलावा निम्नलिखित बातों पर ध्यान भी देना होगा-
पेट की चर्बी कम करने के उपाय
आइये जानेंगे कैसे :-
- स्कवेट,बेसिक क्रंच,प्लैंक, सीढ़िया चढ़ना और उतरना,पैदल चलना, दौड़ना, साइकिलिंग करना,सीट अप्स, तैराकी,वेट ट्रेनिंग आदि व्यायाम से आप अपने पेट की चर्बी आसानी से घटा सकते हैं | पर इसके लिए आपको समय और धैर्य दोनों ही रखना होगा |
- पेट की चर्बी कम करने के लिए व्यायाम के साथ साथ आप संतुलित खाने का भी ध्यान रखें | इसके लिए आप फलों का सेवन करें, क्यूंकि उसमे मौजूद फाइबर्स वसा को कम करने में मदद करते है | हरी सब्जीआं, नट्स(बादाम, काजू, अखरोट,छुआरे आदि ), प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ,सूप, जूस आदि चीज़ों को अपने आहार में शामिल करने से तेजी से बेली फैट बर्न होने में मदद मिलती है |
- पेट की चर्बी को कम करने के कुछ आसान योगासन है जैसे की कपालभाति, अनुलोम विलोम प्राणायाम, नौकासन, हलासन, सेतुबंध योगासन आदि| सावधानी : जिन्हे पेट और कमर की कोई समस्यां हो उन्हें इन योगासन को नहीं करना चाहिए और गर्भवती महिलाओं को तो ये आसन बिलकुल नहीं करने चाहिए |
- जिन्हे अपने शरीर या पेट की चर्बी कम करनी है उन्हें संतुलित मात्रा में खाना चाहिए जिससे पाचन अच्छा होगा और अतिरिक्त चर्बी भी निकल जाएगी |
एक नज़र में :-
- दैनिक व्यायाम करें |
- कम से कम 5-10 किमी रोज़ाना चलें |
- जितना हो सकें मीठा काम खाएं |
- शाम का खाना जल्दी खाना चाहिए और जल्दी सोना चाहिए |
- ७ से ८ घंटे की नींद लेनी चाहिए |
- फास्ट फूड, मसालेदार, और ऑयली फूड्स से दूर रहें |
- रोजाना कम से कम 3 से 4 लीटर पानी पिएं |
- सुबह गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पिएं |
- चयापचय को बढ़ाने वाला व्यायाम करें |
- अपने आहार में प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को बढ़ाएं |
- भोजन को चवा चवा कर खाएं |
- अपनी शारीरिक गतिविधिया बढ़ाएँ।
- लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का प्रयोग करें |
- अपने आहार में बादाम, सेब का सिरका, अदरक का पानी, नींबू, ग्रीन टी आदि शामिल करें |
0 Comments