सेहत और खूबसूरती के लिए बेहद फायदेमंद है लीची, जानें इसके फायदे:-
मानसून की शुरुआत के बाद लोगों को चिलचिलाती धूप से कुछ राहत मिली है। इस मौसम में कई ऐसे फल होते हैं, जिन्हें बरसात के मौसम में भी सेहतमंद रहने के लिए खाया जा सकता है। इन्हीं फलों में से एक है लीची। लीची खाने के कई फायदे होते हैं, यह न सिर्फ सेहत के लिए बल्कि त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। लीची एक रसदार फल है भारत के कई हिस्सों में उगावलम है। इस फल में विभिन्न प्रकार के विटामिन और खनिज होते हैं। स्वस्थ जीवन के लिए यह कई तरह से लाभदायक होता है। इसके कई ब्यूटी बेनिफिट्स भी होते हैं।
आइए जानें लीची के फायदों के बारे में:-
लीची विटामिन सी और एस्कॉर्बिक एसिड (एबीए) से भरपूर होती है। जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। विटामिन सी सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाता है और शरीर को बीमारियों से लड़ने के लिए मजबूत करने में मदद करता है।
लीची में ढेर सारा पानी और फाइबर होता है, जो पेट की बीमारियों को दूर करने और पाचन क्रिया को बढ़ाने में फायदेमंद होता है।
लीची में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो कोशिका के अतिवृद्धि को रोकते हैं, जिससे मोतियाबिंद जैसी बीमारियां नहीं होती हैं।
लीची में एंटी-वायरल गुण मौजूद होते हैं जो की इन्फ्लूएंजा और संक्रमण जैसी बिमारिओं से लड़ने में मदद करते हैं।
यह कम कैलोरी वाला फल है, जो वजन घटाने के लिए फायदेमंद होता है। आप अस्वास्थ्यकर स्नैक्स खाने के बजाय लीची को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।
लीची में आयरन के साथ-साथ कॉपर भी होता है जो की रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने का काम करती है।
लीची में तांबा भरपूर मात्रा में होता है और इसका उपयोग रक्त परिसंचरण में सुधार के लिए किया जाता है।
लीची पोटेशियम और सोडियम से भी भरपूर होती है।
यह दोनों ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता हैं। यह हृदय रोग के जोखिम को भी कम करने में मदद करता है।
लीची में बड़ी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स को त्वचा को नुकसान पहुंचाने से रोकते हैं।
साथ ही लीची बढ़ती उम्र के कारण होने वाली समस्याओं को रोकने का काम करती है।
लीची तांबे का एक बड़ा स्रोत है, जो बालों को जड़ों से उत्तेजित करने में मदद करता है।
यह बालों के विकास का कारण बनता है। यह विटामिन सी से भरपूर होता है, इसलिए यह चमकदार और खूबसूरत बाल बनाने में मदद करता है।
त्वचा के लिए करें लीची का इस्तेमाल:-
अगर आपकी त्वचा तैलीय है और आप पिंपल्स से परेशान हैं तो लीची का फेस पैक बनाएं। इस फेस पैक को लगाने से त्वचा से पिगमेंटेशन दूर हो जाता है।
इसके लिए लीची के रस में गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। थोड़ी देर बाद जब यह सूख जाए तो अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें और एक अच्छा मॉइस्चराइजर लगाएं। अच्छे परिणामों के लिए,इसे सप्ताह में 3 से 4 बार उपयोग करें।
साथ ही लीची के रस को चेहरे पर लगाने से धूप से होने वाले काले धब्बों से भी छुटकारा मिलता है। इसमें विटामिन ई होता है, जो त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है।
0 Comments