स्वास्थ्य और पोषण
सूखे मेवे अच्छे स्वास्थ्य के लिए सबसे प्रभावी हैं | सूखे मेवे जितने स्वादिष्ट होते हैं, आपके शरीर के लिए उतने ही फायदेमंद होते हैं। लोग मिठाइयों के अलावा त्योहारों के मौके पर ड्राई फ्रूट्स देना भी पसंद करते हैं. ये सूखे मेवे शरीर को आवश्यक पोषक तत्वों की आपूर्ति करने में सक्षम हैं। सर्दियों में आपको काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट जैसे सूखे मेवे ही देखने को मिलेंगे। हर सूखे मेवे में कुछ ऐसे गुण होते हैं जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। यह हमारे शरीर को कई तरह की बिमारिओं से लड़ने की ताकत प्रदान करता है |
आइए आज जानें कुछ जरूरी ड्राई फ्रूट्स और इसके फायदे।
- बादाम:- बादाम में प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3, ओमेगा-6, फैटी एसिड, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैल्शियम, जिंक, विटामिन ई जैसे कई जरूरी तत्व होते हैं। बादाम, हार्ट अटैक के खतरे को कम करने में सहायक है| इसमें अन्य नट्स के मुकाबले फाइबर अधिक होता है जो की पाचन क्रिया में और वजन घटाने में मदद करता है | भिगोय हुए बादाम सुबह खाने से कब्ज और एसिडिटी की समस्यां से राहत मिलती है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है |
- पिस्ता:- पिस्ता आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह मैग्नीशियम, फास्फोरस, तांबा, फाइबर और विटामिन बी में समृद्ध है। पिस्ता का सेवन कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और दिल से संबंधित बीमारियों के खतरे को कम करता है। कम से कम दिन में ६ से ७ पिस्ता खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है |
- किशमिश:- किशमिश का सेवन से आपके शरीर में खून की कमी नहीं होती और यह हड्डियों को मजबूत बनाता है। किशमिश में मौजूद ग्लूकोज और फ्रुक्टोज हमारे शरीर को ऊर्जावान बनाए रखते है। इसमें फाइबर भी अधिक मात्रा में होता है जो की हमारी पाचन क्रिया को बेहतर बनाने का काम करता है| इसका नियमित सेवन करने से हमारी कब्ज की समस्यां दूर होती है | किशमिश, कैल्शियम की कमी को भी दूर करती है | पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम का सेवन आपकी हड्डीओं और दांतो के लिए काफी अच्छा है |
- काजू:- हल्की मीठी और मुलायम सामग्री से बने काजू खाना हर किसी को पसंद होता है. काजू आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटी-एजिंग तत्व आपकी त्वचा की चमक बनाए रखते हैं, जिससे आपके चेहरे पर जल्दी बुढ़ापा नहीं आता है। काजू मैग्नीशियम, आयरन और जिंक का अच्छा स्रोत है | आयरन कोशिकाओं में ऑक्सीजन पहुँचाने का कम करता है जो की अनीमिया से बचाव करता है | मैग्नीशियम यादाश्त को बढ़ाता है |
- अखरोट:- दिमाग के आकार का अखरोट आपके दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके नियमित सेवन से शरीर को कई फायदे होते हैं। दूसरे नट्स के मुकाबले इनमे फैट्स की मात्रा कम होती है | अपनी डाइट में इन्हे शामिल करना बहुत ही आवश्यक है क्यूंकि यह आपके वजन को भी नियंत्रित करता है | यह एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होते है जो की आपकी स्वास्थ्य सम्बन्धी बिमारिओं को दूर करने में मदद कर सकतें हैं|
- चिलगोज़ा:- चिलगोज़ा मोनो सैचुरेटेड फैट से भरा होता है और इसमें विटामिन बी और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होती है | इसके सेवन करने से भूख अधिक लगती है | यह आयरन का अच्छा स्रोत हैं जिससे हीमोग्लोबिन बढ़ता है और ये कोलेस्ट्रॉल घटाने में भी मदद करता है |
- मूंगफली :- आपको बाजार में कहीं पर भी मूंगफली आराम से मिल जाती हैं | इसके मौजूद गुण आपकी पेट से जुडी कई समस्याओं में राहत देते हैं | इसमें मौजूद ओमेगा -६ आपकी त्वचा को कोमल और स्वस्थ्य बनाने में मदद करते है |
0 Comments