स्वास्थ्य और सेहत
अल्बर्ट आइंस्टीन के अनुसार :-
"स्वास्थय के बिना जीवन,जीवन नहीं हैं | यह सिर्फ एक आलस्य एवं दुःख की अवस्था है , मृत्यु का प्रतिविम्ब है |"
अच्छी सेहत सिर्फ शारीरिक सेहत ही नहीं अपितु मानसिक स्थिति भी है| इसका सरल तरीका नियमित व्यायाम और संतुलित आहार है | अगर व्यक्ति अपनी सेहत को लेकर चिंतित है तो वो प्रातः काल उठते ही सुबह की सैर पर जाना पसंद करता है|बास्केटबॉल,वॉलीबॉल, क्रिकेट आदि खेल खेलना पसंद करता है| इसके साथ साथ स्वस्थ आहार की योजना बनाता है जिसमें विशेष रूप से ताजे फल और हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल होती हैं और दालें, अंडे और डेयरी उत्पाद भी होने आवश्यक होते हैं | इसके अलावा आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना भी आवश्यक है उसके लिए पूरी नींद लेनी जरुरी होती है | इसके लिए उचित विश्राम करें(कम से कम ७ व ८ घंटे ) | मानसिक और संज्ञानात्मक स्वास्थ्य के लिए दिमागी खेल खेलें | अपनी संगती ऐसे लोगो के साथ बनाएं जिनकी सोच सकारात्मक हो |
शारीरिक व्यायाम फायदेमंद है क्योंकि यह विभिन्न प्रकार की बीमारियों और अकाल मृत्यु से लोगों के स्वास्थ्य को बनाए रखने और बेहतर बनाने में मदद करता है। यह व्यक्ति को खुश महसूस कराता है और व्यक्ति को अवसाद या चिंता में पड़ने से रोकता है। हमें सुबह उठकर कुछ नियमों का पालन करना चाहिए जैसे की -
- सुबह उठने के बाद सबसे पहले आप २ ग्लास गुनगुना पानी पीएं | सुबह पानी पीने से आपकी कब्ज की समस्या दूर होती है और शरीर में मौजूद हानिकारक तत्त्व पसीने तथा मूत्र द्वारा शरीर के बाहर निकल जाते हैं |
- उसके बाद आप मॉर्निंग वॉक पर जाए | मॉर्निंग वाक पर जाने से वातावरण में जो ऑक्सीजन की मात्रा ज्यादा होती है आप उसे अच्छी तरह ग्रहण कर सकते हैं | अगर इसे नियमित रूप में लिआ जाए तो घटिआ और ऑस्टियोपोरोसिस से भी बचा जा सकता है और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल करता है |
- ३० मिनट आप कार्डिओ एक्सरसाइज (ब्रिस्क वॉक, एरोबिक्स ,जॉगिंग, साइकिलिंग आदि ) अवश्य करें| इसे करने से तनाव से हमें र|हत मिलती है और कैलोरीज़ को बर्न करता है | कार्डिओ हृदय के लिए सबसे अच्छा व्यायाम है क्यूंकि यह रक्त का संचार हमारे शरीर के सभी हिस्सों में करता है जो की हमारे शरीर की कार्यात्मक क्षमता को बढ़ाता है |
- रोज़ाना आधा घंटा योगासन करें जिसमे अनुलोम विलोम को शामिल जरूर करें | जिससे गहरी साँस लेने में आसानी होती है |
- १० मिनट सुबह शाम मैडिटेशन करें | वैसे तो इसे सभी लोग करें तो ज्यादा अच्छा होता है| पर मैडिटेशन स्पेशल उन लोगो को तो करना ही चाहिए जो लोग चिंता में रहते हैं,अधिक सोचते हैं, डिप्रेशन में रहते हैं, अधिक गुस्सा करते हैं और फालतू की बातों पर ज्यादा ध्यान लग|ते हैं | मैडिटेशन से आपकी मानसिक स्थिति अच्छी होती जाती हैं , हम इसे करते समय गहरी साँस लेते हैं जिससे हमारा हिर्दय और फेंफड़े स्वस्थ रहते हैं और हमारी स्मरण शक्ति को भी बढ़ावा मिलता है | इसे रोजाना करने से दिमाग को शांति मिलती है, चिंता और भय से मुक्ति मिलती है। हमारी सोच सकारात्मक होती जाती है |
- दिन में ४-५ बार थोड़ा थोड़ा खायें और खाने में फाइबर ज्यादा हो | ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां खाएं | आमतौर पर जब बात खाने की आती है तो हमें उसका सही समय और तरीका नहीं पता होता है | तो आइये जानते है इसके बारे में _
- सुबह ७ और १० बजे के बीच आपको नाश्ता कर लेना चाहिए, यही नाश्ते का सही समय होता है | प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करना चाहिए |
- दोपहर का खाना हमें १ बजे के करीब खाना चाहिए , नाश्ते के बाद ४ घंटे का अंतराल जरूर रखें और ४ बजे के बाद दोपहर का खाना न खाएं|
- रात का खाने का समय ७ बजे से पहले माना जाता है क्यूंकि हमें सोने के ३ घंटे पहले ही खाना खा लेना चाहिए |
खाने का तरीका _
- खाने को धीरे धीरे और चवा कर खाएं |
- खाना नीचे बैठकर खाना चाहिए |
- छोटे छोटे निवाले लें |
- खाने के बाद तुरंत पानी न पीएं |
1 Comments
Loved the tips ! I have followed few of them and have noticed tremendous change in terms of fitness , health and energy. Great article .
ReplyDelete